खलीलाबाद बीआरसी पर परिषदीय स्कूलों के एमडीएम को लेकर खुली बैठक करते एमडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खुली बैठक में योजनाओं की दी जानकारी
- शासन की टीम ने एमडीएम की सोशल ऑडिट की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीआरसी खलीलाबाद पर शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों के रसोईयों और प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। जिसमें गिरी विकास संस्थान के दिनेश कुमार यादव ने रसोईयों और प्रधानाध्यापकों से एमडीएम (मीडडे-मील) की जानकारी ली। वहीं खुली बैठक में योजना से संबंधित जानकारी दी गई।
गिरी विकास संस्थान के दिनेश कुमार यादव ने कहा कि रसोईयों का यह कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा भूखा न रहे। अगर राशन कम बनता है तो दोबारा बनाकर बच्चों को खिलाया जाए। उन्होंने कहा कि भोजन बनाते समय साफ-सफाई रखे। इसके साथ ही बच्चों को हाथ धुलवाने के लिए प्रेरित करें। प्रतिदिन भोजन बनाया जाता है ऐसे में यह ध्यान रखे की उतना ही भोजन बने जितने की खपत हो जाए। तेल व मसाले का प्रयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद ब्लॉक के 10 विद्यालयों की सोशल ऑडिट की गई है। जिला समन्वयक एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद ने कहा कि भोजन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। विद्यालय स्टॉप के अलावा अन्य किसी को भी रसोई घर में न जाने दे। भोजन करने वाले बच्चों की प्रतिदिन संख्या जरूर अपलोड कर दिया करें। बैठक में प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह, योगेंद्र मौर्य, विजय लक्ष्मी, वार्डेन प्रतिभा सिंह, नीलिमा मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।