फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ धाम : सावन मेले की रहेगी चुस्त व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम : सावन मेले की रहेगी चुस्त व्यवस्था
विज्ञापन

अस्थायी पुलिस चौकी खुलेगी और सीसीटीवी कैमरा लगेगा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर/संतकबीरनगर। ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम में सावन में महीने भर लगने वाले मेले की तैयारी को लेकर बुधवार को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। मेले में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने और सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने का निर्णय लिया गया। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मेला समिति ने जिम्मेदारी उठाई है।
विज्ञापन

एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी ने कहा कि 25 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है। उसी दिन से तामेश्वरनाथ शिवमंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आना शुरू कर देते हैं और पूरे महीने यह सिलसिला जारी रहता है। खास कर सोमवार को यहां काफी भीड़ होती है। कांवड़ियों का भी जत्था आता है। सुरक्षा के लिहाज से विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सीओ अंशुमान मिश्र ने कहा कि मेले में अस्थायी चौकी स्थापित की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा लगवाने की जरूरत है। प्रधान अंजू पासवान के पति डॉक्टर राम सुरेश पासवान की ओर से बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल की जाएगी। प्रधान पति ने मांग की है कि खलीलाबाद-धनघटा मार्ग से जो रास्ता मंदिर की ओर जाता है, वह काफी जर्जर हो गया है। हल्की बारिश में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। सावन में यहां काफी लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे में इस सड़क की मरम्मत कराई जानी नितांत जरूरी है। मेला परिसर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए। मेले के दौरान तीन सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। सचल शौचालय की व्यवस्था नगर पालिका से कराई जाए। मैनसिर से जो सड़क मंदिर की ओर जाती है, उस नहर पर पीपे का पुल बना है। उसके दोनों ओर बैरिकेडिंग कराई जाए। इस दौरान पूर्व प्रधान ब्रह्मशंकर भारती, गिरजेश भारती, रोहित भारती, शक्ति दत्त भारती, बालकेश भारती, महेंद्र नाथ भारती, अमित भारती, विक्की भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें