फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में खुलेगा दवा काउंटर

Wed, 31 Jul 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं को लंबी लाइन में लगने से मिलेगा छुटकारा, तैयारी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला मरीजों को दवा के लिए अब जिला अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए अब एमसीएच विंग में भी दवा काउंटर खोला जाएगा। जिसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अस्पताल परिसर में ही दवा काउंटर से दवा दी जाती है। दवा काउंटर पर लंबी लाइन लगती है। रोजाना ओपीडी में 1200 से 1300 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके साथ ही एमसीएच विंग में महिलाओं की ओपीडी होती है, जहां 70 से 80 महिलाएं जांच के लिए आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएच विंग में दवा काउंटर न होने के चलते महिला मरीजों को जिला अस्पताल में दवा के लिए जाना पड़ता है जहां उन्हें लंबी लाइन लगानी पड़ती है, जिसमें घंटों समय बर्बाद होता है। अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या को देखते हुए एमसीएच विंग में भी दवा काउंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही दवा काउंटर खोल दिया जाएगा ताकि महिला मरीजों को वहीं से दवा मिल सके। इससे ये भी फायदा होगा कि जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर भीड़ भी कम हो जाएगी।

इस संबंध में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि एमसीएच विंग में दवा काउंटर खोला जाना है, जिसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें