फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोहरे हत्याकांड में पांचवां आरोपी निखिल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार को पांचवें वांछित आरोपी निखिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे मेंहदावल ब्लॉक के पास सोनबरसा रोड से पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, बीते 15 नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर जमोहरा गांव के बाहर सीवान में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान खेत की जुताई कर रहे प्रहलाद यादव, रामकेश यादव, सहसराम यादव और घनश्याम यादव पर लाठी-डंडे, बल्लम, फरसा और अवैध असलहों से हमला किया गया था। हमले में प्रहलाद और रामकेश की मौत हो गई थी, जबकि सहसराम और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। सबसे पहले आकाश यादव, सुग्रीव यादव और सुनील यादव को धनघटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और घटना में इस्तेमाल लाठी बरामद हुई थी। इसके बाद 17 नवंबर की सुबह बौधरा ताल के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राकेश यादव को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से .12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड का पांचवां आरोपी निखिल यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी जमोहरा टोला महुअवा गोरखपुर भागने की फिराक में है। जिसके बाद एसओ रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में मेंहदावल पुलिस और सर्विलांस टीम ने उसे मेंहदावल ब्लॉक के पास सोनबरसा रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें