फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस न मिलने से पांच दिन से नहीं बना एमडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
विज्ञापन




धनघटा। क्षेत्र के भंडा खास में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पांच दिन से एमडीएम नहीं बना, जिससे बच्चों को विद्यालय में भोजन नहीं मिल रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


भंडा खास में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों की अच्छी खासी संख्या है। बच्चों के अनुसार यहां पहले भोजन बन रहा था, लेकिन पांच दिनों से गैस की किल्लत होने के कारण भोजन नहीं पक रहा है। बच्चे दोपहर का भोजन विद्यालय में पाने से वंचित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो में बच्चे बता रहे हैं कि विद्यालय पर दूध और फल कभी नहीं मिलता है। केवल खिचड़ी प्रतिदिन पकती थी। इधर जब से गैस की कमी हुई तब से खिचड़ी भी बंद हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ महेंद्र प्रताप ने कहा कि भंडा खास में पांच दिनों से एमडीएम नहीं बन रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। पता करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें