फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को दलितों से नहीं सत्ता से प्यार : स्वाति

Mon, 24 Oct 2016 11:11 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
गोला बाजार में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष मायावती दलितों की हितैषी नहीं है, उन्हें तो सत्ता से प्यार है। वह बताएं कि उन्होंने कितने दलितों को रोजगार दिया, सत्ता में आई तो मूूर्तियां बनवाने में ही ध्यान लगाया।
विज्ञापन


जितना धन मूर्तियों पर खर्च हुआ, उसमें हजारों दलितों की जिंदगी संवर जाती। ये बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने सोमवार को खलीलाबाद के गोला बाजार में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा कि मेरे पति दयाशंकर सिंह ने मायावती के लिए जो कुछ कहा, वह सही नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन महिला होकर बसपा सुप्रीमो ने संसद में जो भड़काऊ बयान दिया, उसके बाद बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेरे परिवार की महिलाओं को जितने अपशब्द कहे वह कहां तक सही था।

इसका जवाब मायावती को देना चाहिए। इसके साथ ही स्वाति सिंह ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि दृढ़ निश्चयी बनें और गलत को बर्दाश्त न करें। परिवार पर जब भी मुसीबत आए तो आगे आकर मुकाबला करें, यही नारी धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें