फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनेगा मायावती का जन्म दिन

Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी के धनघटा विधानसभा क्षेत्र की बैठक तहसील बाग में जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म दिन 15 जनवरी को धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अतिथि एवं पूर्व एमएलसी लालचंद्र निषाद ने कहा कि 15 जनवरी को विचार गोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम होेने हैं। इसकी तैयारी को पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हों। इसके लिए प्रयास किए जाए।
विज्ञापन

इस दौरान अवनीश कुमार, राजीव कुमार, राकेश भारती, हरिप्रसाद, इंद्रेश कुमार,सिद्धू प्रसाद, दीपक सिंह सैथवार, राम भजन, डॉ. फूलचंद्र, उमेश कुमार, चंद्रभान, लालमन, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें