फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुवादी हैं मायावती व मुलायम : डॉ. अयूब 

Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
रविवार को मनियरा के पास कुर्मी समाज की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खलीलाबाद सदर विधायक डॉ. मोहम्मद अयूब ने कहा कि मायावती और मुलायम दोनों मनुवादी हैं। मायावती सबको नीचे बैठने पर मजबूर करती हैं यही काम मुलायम सिंह यादव भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार को मनियरा के पास कुर्मी समाज की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अयूब ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल में खलीलाबाद चीनी मिल बंद हो गई। जिससे हजारों किसानों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया। सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। सपा ने सरकार बनने के बाद भी कुर्मी समाज को वह स्थान नहीं दिया जिसके वे लोग हकदार हैं। 

पीएम मोदी फूट डालो की नीति से सत्ता हासिल करने की राजनीति कर रहे हैं।वोट के लिए इफ्तार में भी पहुंच जाते हैं। उनकी नीतियों के बारे में जनता जान चुकी है। भारत की प्राचीन सभ्यता ही हिंदू सभ्यता है। जिसमें हर धर्म व वर्ग को समाहित किया गया है। एक ब्राह्मण परिवार ने उनको पढ़ाया और डॉक्टर बनाया।
विज्ञापन


जिसके लिए वह ब्राह्मण परिवार के प्रति आभारी हैं। आगामी चुनाव में पीस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी और कुर्मी समाज को उसका सही हक देगी। बैठक में पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, भाकियू के जिला अध्यक्ष कृष्णचंद चौधरी, जगदीश चौधरी, पिंटू चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, राजाराम मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें