फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट से राजगीर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
राजगीर वीरू की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शनिवार की रात छत का दोगा लगाते समय करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छपरा मगरवी गांव निवासी वीरू (27) पुत्र राम शंकर राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह बगल के गांव दौलतपुर निवासी राकेश की छत का दोगा (छत लगने के बाद की ढलाई) कर रहा था। राकेश के निर्माणाधीन मकान के ऊपर से बिजली का तार गया है।
विज्ञापन

रात में करीब 12:00 बजे दोगा लगाते समय वीरू का हाथ तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। उसके साथ काम कर रहे लोग हादसा देखकर भाग गए। वीरू के भाई अशोक का कहना है कि वीरू का शव राकेश के मकान की छत पर पड़ा था।
घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग गए और शव लेकर घर चले आए। हादसे की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद वीरू की पत्नी पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है। वीरू की चार लड़कियां हैं। जो पिता के लिए रो रही थीं। सात भाइयों में वीरू सबसे बड़ा था और मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें