फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 20 राजकीय स्कूलों में चलेंगी मार्शल आर्ट की कक्षाएं

Sun, 27 Jul 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 20 राजकीय स्कूलों में मार्शल आर्ट की कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए छह प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। इससे करीब 1500 छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा माध्यमिक ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को प्रशिक्षित ट्रेनर्स के माध्यम से मार्शल आर्ट यथा-जूडो, ताईक्वाडों, कराटे आदि से प्रशिक्षित किए का निर्देश दिया है। इसके साथ ही यह प्रशिक्षण मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षकों द्वारा कराए जाने को कहा है। इसके बाद डीआईओएस ने 20 राजकीय काॅलेजों में विद्यालयवार प्रशिक्षकों की तैनाती की है। इसमें मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट पाए रविकांत को राजकीय हाईस्कूल धौरहरा, राजकीय हाईस्कूल गिरधरपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय उमावि बघौली अलाॅट किया गया है।
इसी तरह से जिलाजीत त्रिपाठी को राजकीय हाईस्कूल रमजंगला, राजकीय हाईस्कूल बभनौली, राजकीय हाईस्कूल बनौली और राजकीय हाईस्कूल भगवानपुर, अश्वनी त्रिपाठी को राजकीय हाईस्कूल गोविंदगंज, राजकीय हाईस्कूल महुली, लक्ष्मी को राजकीय हाईस्कूल जामडीह, राजकीय हाईस्कूल नाउडाड़, विजय कुमार सैनी को राजकीय हाईस्कूल साल्हेपुर, राजकीय हाईस्कूल करमाखान, राजकीय हाईस्कूल उमिला, राजकीय हाईस्कूल अगया और शिक्षक कृष्ण कुमार राजकीय हाईस्कूल सियाकटाई, राजकीय हाईस्कूल मोतीपुर, राजकीय इंटर कॉलेज परसा पांडेय और राजकीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें