फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत...मांगी पति की दीर्घायु

Fri, 10 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
चलनी से पति का दीदार करती महिला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। करवाचौथ पर शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति की सलामती की कामना की। इसके साथ ही बाजारों में भी भीड़ रही है। पर्व को लेकर दो दिन से महिलाएं खरीदारी में जुटी रहीं।
विज्ञापन

शाम के समय शिव गौरी, गणेश, कार्तिकेय का पूजन किया। उसके बाद देवी मंदिरों में जाकर भगवान का दर्शन करने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु, संतान के जीवन में सुख शांति और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।
खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में शाम को एकत्रित हुई अनु रूंगटा, पल्लवी होरा, रानी होरा, राधा रूंगटा, वैशाली गुप्ता, सोनी सिंह, कीर्ति, गुंजन, नीतू और अनुराधा आदि महिलाओं ने बताया कि परंपरा के अनुसार दिन भर निर्जल व्रत करने के बाद आस पास के लोग सौभाग्य सूचक वस्त्र एवं आभूषण धारण कर एक जगह एकत्र हुईं। देवी देवताओं के पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने कथा सुनी। सायंकाल चंद्रमा के निकलने पर अक्षत, लाल चंदन से अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

बाद में करवे में चावल, उड़द, चूडी, कंघी, सिंदूर आदि भरकर सास के चरण छूकर दान दिया। इसी तरह से टीचर्स कालोनी में ऋचा, सुनीता, रेनू आदि ने बताया कि पूरे दिन निर्जल व्रत रखने के बाद देर शाम चंद्रमा के दर्शन किए और बड़ों से आशीर्वाद लिया। इसी तरह से सांथा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहर, दुधारा, नाथनगर, हरिहरपुर, धनघटा भी करवाचौथ पर महिलाओं ने पूजा की और कथा सुनी। वहीं देर रात तक बाजार में भी राैनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें