संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इमलीडीहा गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेहदावल थाना क्षेत्र के परसा पांडे गांव के निवासी उमेश चौहान की पुत्री रोशनी की शादी दो वर्ष पहले इमलीडीहा निवासी सुखारी चौहान के पुत्र पवन चौहान से हुई थी। सोमवार की देर शाम उसने अपने घर के कमरे में साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर व चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ के साथ पहुंचे। इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। संवाद