फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Mon, 11 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रमिला की फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के देवरियाघाट में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका प्रमिला (28) के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति गौरीशंकर समेत ससुराल के छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बस्ती जनपद के रुधौली थानांतर्गत चांदगौरा निवासी हरिश्चन्द्र की बेटी प्रमिला की शादी वर्ष 2019 में दुधारा थानांतर्गत देवरिया घाट निवासी गौरीशंकर के साथ हुई थी। हरिश्चन्द्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुरालवाले कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर रविवार की रात में पति गौरीशंकर, ससुर रामजनम, ननद सीमा, मनोरमा, देवर अश्विनी और रविंद्र ने मेरी बेटी प्रमिला की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या साबित किया जा सके।

हरिश्चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या, क्रूरता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मौके पर एसडीएम व सीओ ने भी पहुंचकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन


रात में ही हो रहा था विवाद, मायके वालों को किया था फोन
पिता हरिश्चन्द्र का कहना था कि रात में ही परिवार में विवाद हो रहा था। इस दौरान उनकी बेटी ने उनके पास फोन किया था। फोन करने के दौरान उसने कहा था कि परिवार के लोग यहां पर न आएं, उनको आने की जरूरत नहीं है। लेकिन वह सुबह ही वहां पहुंच गए तो पता चला कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को टांग दिया गया है।

बोली छह साल की गीतांजलि- बुआ ने मां को फांसी लगाकर मार दिया
मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ के साथ पुलिस टीम भी पहुुंच गई थी। इस दौरान प्रमिला की छह साल की बेटी गीतांजलि बोल पड़ी कि हमारी मम्मी को बुआ ने फांसी लगाकर मार डाला। मृतका के दो और बच्चे हैं जिनमें एक बच्चा साल भर का है, जबकि दूसरा बेटा तीन साल का है।
कोट
इस मामले में पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-सुशील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें