फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता से मारपीट और अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दुधारा थाना क्षेत्र निवासी मनीषा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उमले गांव निवासी शेषनाथ शर्मा के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उसका कहना है कि पति के बाहर रहने पर सास सोनमती, ससुर बिंदू शर्मा, देवर ऋषिकेश और अन्य उसे ताना मारते, गाली-गलौज करते और मारपीट करते थे।
विज्ञापन

मनीषा के अनुसार करीब दो माह पूर्व मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया, जिसके बाद से वह मायके में है। 21 अप्रैल को दिन में लगभग 11:00 बजे उसके ससुर, पति, जेठ और देवर बोलेरो गाड़ी से उसके मायके पहुंचे और घर में घुसकर उसे पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारपीट की।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें