फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर किया बेहोश, 14 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मड़या चौराहे पर सब्जी लेने गए एक युवक को कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर बेहोश कर दिया। बचाव करने आए दो लोगों की भी पिटाई की गई। सूचना पर जब पुलिस कर्मी पहुंचे तो मनबढ़ उनसे भी उलझ गए। जब पुलिस काफी सख्त हुई तो हमलावर भाग निकले। बृहस्पतिवार को इस मामले में पुलिस ने सात नामजद और सात अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
मड़या निवासी जावेद पुत्र मो. इब्राहिम का आरोप है कि बुधवार शाम को वह और आलम पुत्र मो. अकरम चौराहे पर सब्जी लेने गए थे। इसी बीच जुकुरूल्लाह,इरशाद,आकिब और जुकुरूल्लाह के भांजे सैफ व दो तीन अज्ञात लोग आए और गाली गलौज देते हुए उसे मारने-पीटने लगे। इन लोगों ने राड से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह मौके पर अचेत हो कर गिर पडे। वहां मौजूद लोगों ने उसे घर पहुंचाया,जहां होश में आने के बाद परिजनों के साथ कोतवाली जा रहा था। आरोप है कि तभी मड़या चौराहे पर जुकुरुल्लाह, इमरान, शरीक, बाबूलाल, शिव भूषण, विजय टाईगर, रवींद्र और पांच-सात अज्ञात लोगों ने मारने-पीटने के लिए दौडा लिया। आरोप है कि बाइक चढ़ा कर जान से मारने का प्रयास भी किया। बचाव करने आए शाह आलम, दिनेश आदि को भी मारा-पीटा गया। जिसमें दिनेश के हाथ में काफी चोर्टें आइं। चौराहे पर मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने भी दबंग लोग जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में 21 नवंबर 2019 को भी इन लोगों ने जमीन कब्जा करने के दौरान रोकने पर काफी मारा पीटा था। इस मामले में तहरीर दिया था,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपियों का मनोबल बढ गया। उसी वजह से फिर मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि सात नामजद समेत सात अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें