फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अक्षय तृतीया पर सजे बाजार, तीन करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Tue, 29 Apr 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अक्षय पुण्य देने वाली अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी का ट्रेंड बढ़ा है। यही कारण है कि अक्षय तृतीया के लिए विशेष कर गहनों की दुकानें सज गई हैं। यहां एक से बढ़कर एक ऑफर दिए जा रहे हैं। व्यवसायियों ने अक्षय तृतीया पर तीन करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर आकर्षक छूट और ऑफर से बाजार गुलजार हैं। सर्राफा, ऑटोमोबाइल्स और रियल इस्टेट में तेजी से बुकिंग चल रही है।
एडवांस बुकिंग से सराफा बाजार दमक उठा है। कारोबारियों के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों की बिक्री सबसे अधिक होती है। लोगों का मानना है कि मई और जून माह में वैवाहिक लग्न नहीं है, लेकिन जुलाई में लग्न शुरू हुआ तो सोने का दाम और बढ़ सकता है, इसलिए लोग अभी गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
ज्वेलरी विक्रेता हरिराम वर्मा ने बताया कि मार्केट में सोने के गहनों की खरीदारी पर लोगों का अधिक जोर है। ऑफर और छूट का लाभ लोग उठा रहे हैं। भीड़ से बचने के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। पिछली बार से अच्छा बाजार चल रहा है।
विज्ञापन

नई डिजाइन और पारंपरिक गहनों की मांग ज्यादा है। ऑफर और छूट भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। स्वर्ण व्यापारियों की मानें तो इस बार तीन करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें