फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जीएसटी में कमी से बाजार गुलजार त्याेहारों पर ऑफरों की भी भरमार

Fri, 10 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कपड़ो की दुकान पर लगे ऑफर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा का पर्व आने वाला है। इसके लिए हाट-बाजार सजने लगे हैं, जहां व्यापारी नए सामानों से दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं। वहीं जीएसटी की दरों में छूट से काफी उम्मीदें हैं। शापिंग माॅल से लेकर अन्य दुकानदार अभी से ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के आॅफर दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाना है। इससे पहले धनतेरस और बाद में छठ पूजा का महापर्व मनाया जाएगा। इस बीच सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव कर लोगों को राहत दी है। इससे पर्वों पर रौनक बढ़ने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखकर इलेक्ट्राॅनिक्स, सजावट, बर्तन, कपड़ा, आभूषण से जुड़े कारोबारी तैयारियों में लग गए हैं। शहर के गोला बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में घरों की सजावट के सामानों की बिक्री हो रही है। विभिन्न प्रकार के झालर आदि भी मार्केट में आ गए हैं। कपड़ों की दुकानों भी सजाया जा रहा है। शहर में 15 से अधिक शापिंग मॉल हैं, जहां पर ग्राहकों को लुभाने के लिए आॅफरों की बरसात हो रही है। इसका असर यह है कि अभी से बाजार गुलजार हो गया है। शाम के समय अच्छी खासी भीड़ बाजारों में होने लगी है। धनतेरस को देखते हुए बर्तन की दुकानें भी सजने लगी हैं। बखिरा के बर्तन उद्योग को इससे काफी उम्मीदें हैं। गोला बाजार में सजावट सामग्री खरीदते मिले हनुमान प्रसाद ने बताया कि घर को सजाना है। इसलिए अभी से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें