फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग में चमकेगा बाजार, इलेक्ट्राॅनिक कारोबार में उछाल की उम्मीद

विज्ञापन
खलीलाबाद की एक दुकान में एसी देखते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग को लेकर बाजार में तैयारी तेज हो गई है। इलेक्ट्राॅनिक दुकानदार तैयारी में जुट गए हैं। उन्हें शादियों के समय अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर से गांव तक बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। बुधवार से सहालग शुरू होगा।
विज्ञापन

सहालग में अच्छे व्यवसाय की आस में दुकानदारों ने स्टाॅक मंगाना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कारोबारी निखिल अरोरा ने बताया कि सहालग में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लोग जरूरत के सामानों की खरीदारी करते हैं। हमारी भी तैयारी चल रही है। शादी के समय बाजार की स्थिति ठीक होगी।
एक कंपनी के मैनेजर रोहित चौधरी ने बताया कि एसी डेढ़ टन फाइव-स्टार की बिक्री ज्यादा है। ग्राहकों को यह ज्यादा पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें बिजली की खपत कम है और इसे बिना स्टेबलाइजर के भी उपयोग किया जा सकता है, ग्राहक को उसके खर्च की भी बचत होती है।
विज्ञापन

एक कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक पाठक ने बताया कि इस समय फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी, आरओ, माइक्रोवेव, मिक्सर, पंखा, एसी सभी न्यू मॉडल के साथ न्यू डिजाइन के उत्पाद उपलब्ध हैं। इसमें एसी की बिक्री ज्यादा है। ग्राहकों को यह ज्यादा पसंद आ रही है। कुल मिलाकर कारोबारियों को शादी के समय बेहतर व्यवसाय की उम्मीद है।
उनका कहना है कि अभी तो स्थिति सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में उम्मीद है कि कारोबार बेहतर होगा। बता दें कि 15 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहा है। हरिहरपुर संवाद के अनुसार मंगलवार को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद खरमास समाप्त हो जाएगा। अगले दिन से शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। इसके चलते बाजारों में रौनक दिखने लगी है, जिनके घरों में शादियां तय हैं वे लोग शादी समारोह की तैयारियों को लेकर बाजारों में खरीदारी भी करना शुरू कर दिए हैं।
सहालग शुरू होने के चलते कपड़ों, ज्वेलरी के साथ इलेक्ट्राॅनिक दुकानों पर भी रौनक लौट आई है। क्षेत्र के नाथनगर महुली, हरिहरपुर में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं काॅस्मेटिक की दुकानों पर शादी की तैयारियों को लेकर खरीदारी में जुट गई हैं। घर के जिम्मेदार लोग जरूरत के मुताबिक फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी, आरओ, माइक्रोवेव, मिक्सर, पंखा, एसी आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें