फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में मिलेगी बाजार की दवाइयां

Fri, 19 Apr 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाजार से भी अस्पताल खरीदेगा दवाइयां : सीएमओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के औषधि वितरण काउंटर से बाजार की दवा भी मरीजों को दी जाएगी। अस्पताल में मरीजों को पोविकम नामक गला की दवा दी जा रही थी। जिस पर दवा का मूल्य भी अंकित था। इस संबंध सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया का कहना है कि जो दवाएं सरकार से नहीं मिलती है। जरूरी होंने पर उसे बाजार से भी खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के औषधि काउंटर से मरीजों को बाजार की दवा भी दी जा रही है। दवा के पैकेट पर मूल्य भी अंकित है। जिला अस्पताल के चिकित्सक इन दवाओं को धड़ल्ले से लिख रहे हैं। पोविकम नामक गले की दवा औषधि काउंटर से मरीजों को दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया का कहना है कि जो दवाएं सरकार नहीं उपलब्ध कराती है उसे अस्पताल खरीद कर मरीजों को उपलब्ध करा सकता है। ऐसी दवाइयों में आयोडीन, एड्रोलीन, सुन्न करने वाली दवाईयां, स्प्रीट आदि शाामिल हैं। कुछ दवाइयों को बाजार से खरीदकर अस्पताल मरीजों को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें