फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी लगाएं, तभी मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी लगाएं, तभी मिलेगा मानदेय
विज्ञापन

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों के लिए लागू की गई व्यवस्था
संतकबीरनगर। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को अब एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। इसके आधार पर ही उन्हें मानदेय मिलेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक के पत्र आने के बाद दिसंबर से व्यवस्था लागू कर दी गई है।
जिले में 116 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की तैनात की गई है। इन्हें प्रतिमाह 300 से 400 ओपीडी करने, शुगर, बीपी, स्तन कैंसर सहित अन्य जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ई-संजीवनी के जरिए लोगों को डॉक्टरों से संपर्क कर परामर्श दिलाने का कार्य भी करना है।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को पहले हाजिरी रजिस्टर पर लगानी पड़ती थी, लेकिन अब शासन ने इसके लिए एप विकसित किया है। सुबह नौ बजे हाजिरी लगानी पडे़गी। शाम चार बजे पुन: उपस्थिति दर्ज करानी है।
इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने सीएमओ को पत्र भेजकर ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही मानदेय भुगतान करने की बात कही है। यह व्यवस्था दिसंबर माह से लागू कर दी गई है। किसी विशेष परिस्थिति या तकनीकी दिक्कत होने पर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी की ओर से उपस्थिति प्रमाणित करने के बाद मानदेय का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि मिशन निदेशक का पत्र मिलने के साथ ही इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही सीएचओ को मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें