कुसौनाँ खुर्द में बूथ संख्या 294 पर शत प्रतिशत मैपिंग प्रक्रिया पूरी पर ग्रामीणों और सुपरवाइजर
मेंहदावल। विधान सभा क्षेत्र मेंहदावल के बूथ संख्या 294 पर मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) पूरा होने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसौना खुर्द पर बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठक में ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बीएलओ को बधाई दी।
बीएलओ किरन राय और सुपरवाइजर सौमित्र देव पांडेय ने राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों को बताया गणना प्रपत्रों (फॉर्म) सत्यापन करते हुए जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया बूथ पर 1388 मतदाता हैं। बूथ पर मतदाता सूची के निरीक्षण में 1268 मतदाता सही मिले।
120 मतदाताओं में से आठ मृतक, 40 का सूची में दो बार और 72 लोग गांव में निवास करते नहीं मिला। नो मैपिंग एसआईआर फार्मों की मैपिंग प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव के सुरेंद्र कुमार राय और मोहम्मद जमा ने इस प्रक्रिया में सहयोग किया। इस अवसर पर प्रधान किसिंजर राय, राघवेंद्र राय, अब्दुल गनी, मिथिलेश कुमार, राजीव राय, रुद्रनाथ राय, मधुलता, यशस्वी राय, धर्मेंद्र राय, मो.शमीम, सरवर अली, अब्बास अली आदि मौजूद रहे।