फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लौटी रौनक, सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति

विज्ञापन
शहर में खुली रही दुकानें। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शहर में लौटी रौनक, सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति
विज्ञापन

- पास की अनिवार्यता हुई खत्म, सवारी वाहन भी चले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लगातार लॉकडाउन से बंदिशों में रहने वालों को सोमवार को काफी हद तक राहत मिली। अब बगैर पास के ही लोग घरों से निकल सकेंगे। दो पहिया वाहन पर दो लोगों की अनुुमति भी मिली है। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। शहर में रौनक लौट आई है। वहीं हॉटस्पॉट क्षेत्र में सख्ती बनी हुई है।
विज्ञापन

सरकार ने एक जून से अनलॉक-वन की घोषणा की है। इसके तहत दुकानों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। सुबह नौ बजे से ही दुकानें खुल गई और ग्राहक पहुंचने लगे। पूर्व में शाम सात बजे ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा था, लेकिन सोमवार को रात्रि नौ बजे तक सड़कों पर लोग दिखे। ऑटो व अन्य छोटे वाहन सड़कों पर चले, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि दुकानों को खोलने में पूर्व में घोषित रोस्टर का पालन कराया गया। बैंकों पर भी भीड़ दिखी। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मिठाई की दुकानें भी खुली रही, लेकिन किसी को भी दुकान में बैठने नहीं दिया गया। हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बनी रही, हालांकि रोडवेज की बसें नहीं दिखी। इस बीच डीएम रवीश गुप्त सीएमओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के बढ़ते मरीजों व व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डॉ. आलोक सिन्हा आदि मौजूद रहे। हॉटस्पॉट चिह्नित क्षेत्रों में सोमवार को भी सख्ती बरती गई। नए हॉटस्पॉट क्षेत्र में सर्वे का काम भी शुरू कराया गया। इस दौरान टीमों ने घर-घर पहुंचकर एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें