फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कूड़े से बनेगी खाद

Sat, 24 Nov 2018 11:27 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
शहर के कूड़े से बनेगी खाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े से खाद बनाकर किसानों में बिक्री के लिए खलीलाबाद नगर पालिका परिषद ने प्रयास शुरू किया है। इसके लिए जरूरी तकनीकी व वित्तीय प्रबंधन का उपाय सीखने के लिए नगर पालिका की ईओ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तीन दिवसीय कार्यशाला में शिरकत करने लखनऊ गई हैं। जल्द ही नगर पालिका शहर में तीन जगहों पर एकत्रित होने वाले कूड़े का स्थानीय स्तर पर निस्तारित करने का कार्यक्रम शुरू करेगी।  
विज्ञापन


करीब 40 हजार की आबादी वाले खलीलाबाद शहर में कूड़ा निस्तारण का कोई प्रबंध नहीं है। कूड़े को इंडस्ट्रियल एरिया, बंजरिया पूर्वी व गेरूई में खाली जगह पर गिराया जाता है। कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के लिए अधिक जमीन व बजट की जरूरत है। नगर पालिका ने इसके लिए छोटे स्तर पर कम्पोस्ट खाद बनाने की योजना शुरू की है। इसी का प्रशिक्षण लेने  ईओ बीना सिंह लखनऊ की कार्यशाला में गई हैं। फिलहाल जो कूड़ा एकत्रित हो रहा है उसमें खाद्य अपशिष्ट के साथ लोहा, प्लास्टिक व शीशा भी मिला रहता है। कम्पोस्ट बनाने के लिए इन्हें अलग-अलग करना जरूरी है। इस कार्य में सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। बदले में उन्हें रकम मिलेगा। स्थानीय स्तर पर कम्पोस्ट बनाने के लिए घरों से निकले अवशेष भोजन व सब्जी के छिलकों के अलावा  सब्जियों व फलों के अपशिष्ट को एकत्रित किया जाएगा। इन्हें इंडस्ट्रियल एरिया व बंजरिया पूर्वी के डंपिंग ग्राउंड पर कम्पोस्ट में तब्दील किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें