फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व प्रधान के खाते में भेज दी मजदूरी की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत हावपुर भडारी में जांच में वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। प्रधान सचिव ने मिलीभगत करके वित्तीय धनराशि का दुरुपयोग किया है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधान के खाते में मजदूरी मद का पैसा भी भेज दिया गया है। जांच में प्रधान और सचिव दोषी पाए गए।
डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शिकायत पर विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत हापवुर भडारी की जांच एडीपीआरओ अरुण कुमार से कराई गई। जांच में पाया गया कि प्रधान व पंचायत सचिव शिव मूरत मौर्य के जरिये सामुदायिक शौचालय निर्माण में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत पर 23 जुलाई 2022 को 99,671 रुपये का भुगतान होना दिख रहा है, जिसमें से 79,931 रुपये बाला जी कंस्ट्रक्शन तथा 19,740 रुपये घनश्याम त्रिपाठी को किया गया है। जो पूर्व प्रधान हैं। पूर्व प्रधान को 19,740 रुपये का भुगतान गंभीर वित्तीय अनियमितता है। 30 जुलाई 2022 को ही ग्राम पंचायत में चार अदद इंडिया मार्का हैंडपंप के रीबोर पर 2,13,344 रुपये का भुगतान बाला जी कंस्ट्रक्शन को किया गया है। हैंडपंप रीबोर योग्य था कि नहीं, इस संबंध में सक्षम स्तर से तकनीकी सलाह ली गई है या नहीं। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई। रीबोर का कार्य संदिग्ध प्रतीत होता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में एक दिसंबर 2022 को पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य की मजदूरी 24750 रुपये का भुगतान पूर्व प्रधान घनश्याम त्रिपाठी को किया गया है। मजदूरी का भुगतान नियमानुसार मजदूरों को उनके खाते में करना चाहिए। पूर्व प्रधान को एक मुश्त 24,750 रुपये का भुगतान शासकीय धनराशि का नियम विरुद्ध आहरण कर गंभीर अनियमितता की गई है। तीन अक्तूबर 2022 को ग्राम पंचायत में विभिन्न स्थानों पर ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण पर 56096 रुपये का आहरण 15 वें वित्त से किया गया है। जिसमें से 4545 रुपये की मजदूरी अनियमित रूप से पूर्व प्रधान घनश्याम त्रिपाठी को किया गया है। 18 अक्तूबर 2022 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मरम्मत 470438 रुपये का भुगतान होना पाया गया है। जिसमें से 377318 रुपये शिव ट्रेडर्स को तथा 93120 रुपये पूर्व प्रधान घनश्याम त्रिपाठी को किया गया है। पूर्व प्रधान को किया गया भुगतान का कोई औचित्य नहीं है।
यह गंभीर वित्तीय अनियमितता है। 23 मार्च 2023 को प्राथमिक विद्यालय पर दिव्यांग शौचालय निर्माण पर 82760 रुपये का भुगतान होना पाया गया है। जिसमें से 15,800 रुपये पूर्व प्रधान घनश्याम त्रिपाठी को, इसी प्रकार हैंडपंप रीबोर पर 23 मार्च 2023 को 120906 रुपये का भुगतान हुआ है। जिसमें से 3267 रुपये का भुगतान घनश्याम त्रिपाठी को किया गया है। इससे स्पष्ट है कि प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव के जरिये शासकीय धनराशि नियम विरुद्ध भुगतान अनाधिकृत व्यक्ति को करके गंभीर अनियमितता की गई है। प्रधान और सचिव शिव मूरत मौर्य के जरिये 30 जुलाई 2022 को 99671 रुपये तथा उसी तिथि में 213344 रुपये का भुगतान हैंडपंप की मरम्मत व रीबोर के लिए बाला जी कंस्ट्रक्शन को किया गया है। जबकि इसी वित्तीय वर्ष में 23 मार्च को हैंडपंप मरम्मत व रीबोर पर 129006 रुपये का भुगतान शिव ट्रेडर्स को किया गया है।
एक ही वित्तीय वर्ष में दो भिन्न- भिन्न फर्मों को भुगतान से स्पष्ट है कि बिना कोटेशन, टेंडर के ही मनमाने ढंग से शासकीय धनराशि का वित्तीय हस्तपुस्तिका के सिद्धांत के प्रतिकूल धनराशि का आहरण कर शासकीय धनराशि का अपवंचन किया गया प्रतीत होता है।
डीपीआरओ ने बताया कि जांच अधिकारी एडीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई और प्रधान के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-
जांच में दोषी पाए गए संबंधितों को नोटिस जारी करके 15 दिन के भीतर जवाब मांगा जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने अथवा नहीं देने की दशा में परीक्षण करके दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें