फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दौर तक पंचायत चुनाव लड़ने की जोड़तोड़

विज्ञापन
तामेश्वरनाथ मेले में खजले की लगी दुकान। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आखिरी दौर तक पंचायत चुनाव लड़ने की जोड़तोड़
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अब तक 351 लोग आपत्ति दर्ज कर चुके हैं। आरक्षण में गड़बड़ी की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी हुई है। इसमें सर्वाधिक आपत्तियां प्रधान पद की है। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर अब तक कोई आपत्ति नहीं हुई है। आखिरी दौर तक चुनाव लड़ने की आस लगाए लोग मनमाफिक सीट कराने की जुगाड़ भी लगा रहे हैं।
आरक्षण सूची की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए 351 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सिर्फ डीपीआरओ कार्यालय में 193 आपत्तियां पहुंची है। डीएम और सीडीओ के अलावा ब्लॉकों पर भी लोग आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। 15 आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड आरक्षण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर दर्ज कराई गई है। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सात लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के आरक्षण पर भी 12 लोगों ने आपत्ति की है। शेष आपत्तियां प्रधान पद के आरक्षण को लेकर है। लोग गांव और वार्ड की जनसंख्या और पूर्व के वर्षों के आरक्षण की स्थिति का हवाला देकर आरक्षण गलत तरीके से करने का तर्क दे रहे हैं। चर्चा है कि कुछ लोग सांसद, मंत्री और विधायक तक के वहां जुुगाड़ लगा रहे हैं। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र का कहना है कि आरक्षण सूची नियम संगत तरीके से बनाई गई है। जो लोग आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं, उनकी आपत्तियों का निस्तारण डीएम की गठित समिति करेगी। 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

होशियार हुए मतदाता, सभी से कर रहे समर्थन का वादा
गांवों में पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। मैैदान में ताल ठोक चुके दावेदार मतदाताओं को सहेजने के हर कथकंड़े अपना रहे हैं। चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन दावेदार गांवों में भ्रमण कर मतदाताओं को सहेजने में लग गए हैं। लिट्टी-चोखा और मीट-मुर्गा के दावत का दौर भी शुरू हो गया है। इधर होशियार मतदाता सभी दावेदारों को अपना समर्थन देने की बात कहकर उन्हें भ्रम में डाल रहे हैं। रोजगार के सिलसिले में बाहर गए लोगों को फोन करके उनका हालचाल पूछ रहे हैं। गांव आने और फिर वापस जाने का खर्च देने का भी जिक्र करने से दावेदार चूक नहीं रहे हैं।
797 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
जिले में कुल नौ ब्लॉक है। एक साथ चुनाव होने की बात हो रही है। कुल 797 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें 2036 बूथ होंगे। इसमें एक बूथ वाले 35 , दो बूथ वाले 424, तीन बूथ वाले 240, चार बूथ वाले 68, पांच बूथ वाले 19 और छह बूथ वाले 11 मतदान केंद्र होंगे। इन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस के निशाने पर अराजकतत्व
जिले को नौ जोन में बांट कर चुनाव कराया जाएगा। जिले में 76 जगह बैरियर लगाए जाएंगे। 80 पिकेट और 135 कलस्टर बनाया जाएगा। सकुशल चुनाव कराने के लिए पुलिस ने प्लान बनाया है। प्रत्येक गांव का पुलिस रजिस्टर तैयार करा रही है। इसमें दावेदार और उनके समर्थक, चौकीदार, हिस्ट्रीशीटर, शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले लोगों के साथ ही 16 बिंदुओं पर सूचना तैयार कराई जा रही है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियां की जा रही है। लाइसेंसी असलहे जमा कराए जा रहे हैं। अराजकतत्वों को चिह्नित करके उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में पाबंदी की कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें