फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली विभाग की टीम पर मनबढ़ाें ने किया हमला

Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर पर तैनात अवर अभियंता ने महुली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एसडीओ के नेतृत्व में उनकी टीम सोमवार को छितही गांव में जांच करने पहुंची थी। बड़े बकायेदारों से वसूली के साथ चोरी की जांच चल रही था।

इसी दौरान गांव का एक युवक कुछ लोगों के साथ पहुंचा और टीम को घेरकर हाथापाई की। साथ ही सरकारी काम मे बाधा डाला। सूचना के बाद पुलिस मामले की जाच में जुट गई।
विज्ञापन

बिजली निगम के अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोमवार को वह एसडीओ के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने, बड़े बकायेदार से वसूली के लिए क्षेत्र के छितही गांव पहुंचकर जांच शुरू की। इसी दौरान एक युवक अन्य साथियों के साथ पहुंचा और टीम को घेरकर सभी को गाली देते हुए चेकिंग अभियान को रोकवा दिया। जिसके चलते बिजली विच्छेदन का काम भी नहीं हो सका।
विज्ञापन


आरोपी युवकों ने सरकारी कार्य में बाधा खड़ी कर दी। हाथापाई करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
टीम से विवाद की सूचना पर अन्य बिजलीकर्मी भी थाने पहुंच गए और आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर देर शाम तक थाने पर डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें