फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों और अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन...डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर में डॉक्टर और सिपाही के बीच मारपीट का मामला
विज्ञापन

- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर में डॉक्टर और सिपाही के बीच हुए मारपीट के मामले में सिपाही पर केस दर्ज होने से नाराज छात्रों और अधिवक्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टर पर केस दर्ज करने की मांग के साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
कलक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सिपाही पंकज कुमार गोरखपुर में डाॅक्टर अनुज सरकारी के यहां पत्नी का इलाज करवाने गए थे। जहां पर डॉक्टर ने कुछ जांच व दवा लिखा, जो काफी मंहगा था, जिसे लेकर सिपाही पंकज कुमार ने शिकायत की तो चिकित्सक अनुज सरकारी गुस्से में आ गए और अस्पताल कर्मियों को मारने का आदेश देते हुए सिपाही को मारपीट घायल कर दिया। थाना कैट पुलिस ने केस दर्ज करा कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सिपाही पंकज कुमार के ऊपर दर्ज फर्जी केस को वापस लिया जाए। चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्यों के नाम से 200 करोड़ से अधिक की काली कमाई की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराया जाए। डॉक्टर का अस्पताल नजूल के भूमि में स्थित है, जिसे ध्वस्त कराया जाय। अगर चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान रजत सिंह, राहुल यादव बादल, नितिन सिंह, अधिवक्ता राणा सिंह, समीर सिंह, अंशुमान सिंह, देवेश सिंह, अरविंद यादव, मोनू कन्नौजिया, शेखर राणा, रतन सिंह, उज्ज्वल सिंह, राज सिंह, ईश्वर प्रसाद पाठक अधिवक्ता, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव अधिवक्ता समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें