संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के पिड़ारी पूर्वी गांव में दुकान के सामने नित्य क्रिया करने से रोकना दुकानदार को महंगा पड़ गया। मनबढ़ों ने दुकानदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पिड़ारी पूर्वी गांव निवासी राजकुमार की दुकान पिड़ाही तिराहे पर स्थित है। बृहस्पतिवार की शाम को दुकान के सामने गांव का ही एक युवक नित्य क्रिया कर रहा था। जिसके बाद उसको टोका गया। इससे नाराज होकर युवक ने अन्य सहयोगियों की मदद से मारपीट की। संवाद