फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शस्त्र की सफाई के दौरान गोली चलने से घायल हुए थे राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के गांधीनगर स्थित आवास में सोमवार को रहस्यमय हाल में गोली लगने से राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक घायल हो गए थे। लखनऊ के मेदांता में भर्ती प्रबंध निदेशक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि शस्त्र की सफाई के दौरान गोली चल गई थी और प्रबंध निदेशक घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के कोनी गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश्वर सिंह बड़े ठेकेदार हैं और राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक हैं। शहर के बिधियानी मोड़ के पास गांधीनगर में आवास बनवाए हैं। सोमवार देर शाम शहर स्थित आवास में रहस्यमय हाल में गोली लगने से वे घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया था। हालत में सुधार न होने पर वहां से भी लखनऊ के मेदांता के लिए रेफर कर दिए गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
उनकी 22 वर्षीय बेटी डॉक्टर काजल ने बताया कि परिवार कोनी गांव में था। शाम को पिता राजेश्वर सिंह शहर स्थित घर पर दीपक जलाने व पूजा करने के लिए उसे साथ लेकर गए। जहां पिता पूजा के बाद पिस्टल की सफाई कर रहे थे। शस्त्र की सफाई करते समय चली गोली से वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर वह दौड़ी और आवाज देकर घर में काम करने वाले कर्मी को बुलाई। बाद में सूचना पर भाई और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। घायल पिता को जिला अस्पताल ले जाया गया। संयोग वश घटना हो गई। भाई उमेश सिंह ने भी घटना की यही वजह बताई। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल बड़े भाई राजेश्वर सिंह मेदांता लखनऊ में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पिस्टल की सफाई करते समय गोली चल जाने से राजेश्वर सिंह घायल हो गए। मेदांता में उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें