मारपीट में घायल शख्स की मौत
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- धनघटा क्षेत्र के हडिया माफी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के हडिया माफी गांव निवासी मारपीट में घायल 50 वर्षीय किसान की रविवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक उदय राज निषाद की पत्नी शांति देवी ने बताया कि 12 अगस्त को जल निकासी के विवाद को लेकर उनके पट्टीदार से हो रहे विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। जिसमें पति उदय राज निषाद, बेटी सीमा निषाद और शांति देवी घायल हो गई थी। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटे आई थी। तभी से उदय राज की तबीयत खराब चल रही थी और घर पर ही रहकर वह अपना इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह अचानक उनकी मौत हो गई। उनके मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ अनिल कुमार दुबे का कहना है कि इस मामले में जिस समय मारपीट हुई थी उस समय कार्रवाही की गई थी। उदय राज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।