फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Mon, 13 Oct 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के विधियानी मोहल्ले में छत के उपर से जा रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महुली थानाक्षेत्र के बैडड़वा गांव का निवासी शंभू राय (40) पुत्र दीनानाथ राय विधियानी में हाईडिल काॅलोनी के पास किराये के मकान में सपरिवार रहते थे और मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह 10:45 बजे के करीब वह घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत के उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने बुरी तरह से झुलस गए। परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए, वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें