- हाईवे स्थित भैंसहिया के पास सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे भैंसहिया के पास मंगलवार को सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक सुबह 5:45 बजे बजे सूचना मिली कि एनएच 28 पर मगहर चौकी क्षेत्र के ग्राम भैंसहिया के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के पास मार्ग दुर्घटना हुआ है। गोरखपुर जाने वाली लेन पर अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है, उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चौकी पहुंच ने शव की शिनाख्त आसपास के मौजूद लोगों से कराया। जिसके बाद भी मृत व्यक्ति के विषय में पुलिस को कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 72 घंटे तक उसके पहचान का प्रयास किया जाएगा। पहचान न होने पर उसका पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।