फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं

Fri, 15 Mar 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबद व मगहर रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मर्चरी हाउस भेज दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस खलीलाबाद के उपनिरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि खलीलाबाद से मगहर स्टेशन के बीच सूती मिल गेट के पश्चिम आउटर सिग्नल के अंदर डाउन ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराने का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। आसपास के लोगों से भी पहचान कराने की कोशिश की गई। इसके बाद भी उसकी पहचान नहीं की जा सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें