फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पत्नी की विदाई न होने पर खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी सोमवार की रात सीएचसी हैंसर में मौत हो गई। मामला धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुहिया खुर्द का है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोरखपुर के बांसगांव थानांतर्गत ग्राम गोहाली निवासी सचिन कुमार (28) पुत्र राजमन सोमवार को पत्नी की विदाई कराने धनघटा थाना क्षेत्र ग्राम डुहिया खुर्द ससुराल आया था। पति ने पत्नी की विदाई का प्रस्ताव ससुरालियों के सामने रखा, लेकिन ससुरालियां तत्काल लड़की की विदाई पर सहमत नहीं हुए।
ससुराल के लोग कुछ दिन बाद लड़की की विदाई करना चाहते थे। यह बात सचिन को नागवार लगी। इस पर नाराज होकर सचिन ने ससुराल के गांव के बाहर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब सचिन की हालत बिगड़ने लगी तो कुछ लोगों ने इसकी सूचना उसकी ससुराल में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे साले अमन कुमार ने सचिन को सीएचसी हैंसर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें