फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला से शादी की जिद पर युवक टॉवर पर चढ़ा

विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। धनघटा कस्बे में लेखपाल निवास के पास महिला से शादी के लिए मंगलवार को एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक टॉवर पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे करीब ढाई घंटे बाद एक बजे उसे उतारा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे नगर पंचायत हैंसर-धनघटा के वार्ड नंबर एक दुघरा कला निवासी लक्ष्मण (23) कलवारी मार्ग स्थित लेखपाल निवास के पास एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह टॉवर पर चढ़कर एक महिला को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था।
बताया जा रहा है कि युवक का प्रेम संबंध एक महिला से है, जो उसके एक मित्र की पत्नी है। दोनों एक साथ काम करते हैं। युवक उस महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी मांग को लेकर वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और महिला को बुलाने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे उसे नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें