फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर की सफाई कर रहे व्यक्ति पर हमला, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 05 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित कुटेश्वरनाथ मंदिर में सफाई कर रहे एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाथनगर निवासी गणेश प्रसाद वर्मा पुत्र स्वर्गीय जगमोहन प्रसाद वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा निर्मित कुटेश्वरनाथ मंदिर, पुरानी बाजार नाथनगर में स्थित है। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह मंदिर परिसर में नियमित रूप से सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कमला प्रसाद वर्मा, संजय वर्मा तथा गुड्डी देवी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि तीनों ने पुरानी रंजिश में उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने यूपी-112 पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें