संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उड़सरा गांव में शादी में आए युवक से मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मुकेश कुमार निवासी ग्राम बसौढ़ी थाना लालगंज बस्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पांच फरवरी को दोस्तों के साथ खलीलाबाद के उड़सरा गांव आया था। वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच ग्राम सभा के पिंटू कुमार एवं प्रमोद कुमार चार पहिया वाहन लेकर आए और उससे सटाते हुए निकले। गाड़ी की रफ्तार के धक्के से वह गिर गए, उनके दाएं पैर में चोट आ गई।
गाड़ी पिंटू कुमार चला रहा था। इसके बाद दोनों गाड़ी से उतरकर मारपीड करने लगे। उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।