संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मंगलवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मेंहदावल बाईपास के पास से पकड़ा। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दो नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रद्युम्न मौर्य ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान प्रद्युम्न मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य निवासी करमदेवा बुजुर्ग, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जिला कारागार भेज दिया गया।