संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण के वांछित आरोपी प्रदुम्न को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। पीड़िता ने 18 सितंबर 2026 को मेंहदावल थाने में प्रदुम्न पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में प्रदुम्न वांछित चल रहा था। महिला अपराध की संवेदनशीलता के कारण उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे पकड़ा। विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जिला कारागार भेजा गया। संवाद