फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाया। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में जागरूकता फैलाई। उन्होंने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्हें त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीमों ने महिला अपराधों की रोकथाम और घरेलू हिंसा से बचाव के तरीके बताए। आत्मरक्षा के उपाय और मुश्किल परिस्थितियों में पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी गई। महिला बीट अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। पुलिस ने महिलाओं से उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें