संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम मंदिर के पास अश्लील गाना गाते तथा फब्तियां कस रहे एक युवक हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि समय माता मंदिर के रास्ते पर एक मोड़ पर एक व्यक्ति खड़ा है। वह आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा था, फब्तियां कस रहा था और आपत्तिजनक इशारे कर रहा था।
इससे महिलाएं और लड़कियां असहज महसूस कर रही थीं। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे। युवक ने अपना नाम संजय बताया। बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है। संवाद