फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 50 रुपये के लिए मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मां का हत्यारोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के परशहर पूर्वी गांव में 50 रुपये न देने पर मां की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वहीं वारदात में इस्तेमाल ईंट और डंडा भी बरामद किया है। घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि परशहर पूर्वी गांव निवासी मुकुरी ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई टीमल ने मां कबूतरा देवी की उन्हें डंडे से पीटकर और ईंट से सिर पर प्रहार करके मार डाला। पुलिस के पूछताछ में आरोपी टीमल ने बताया कि 15 अक्तूबर को मां कबूतरा देवी से शराब पीने के लिए 50 रुपये की मांग किया।
जब उन्होंने रकम देने से इन्कार कर दिया था तो उसे गुस्सा आ गया और लकड़ी से उनके पीठ पर प्रहार किया। इससे बाद बगल में पड़े ईंट से उनके के सिर में प्रहार करके कुचल दिया। खून लगा ईंट और लकड़ी को पकड़े जाने के डर गंगई दूबे के बाग में ले जाकर झाड़ में छुपा दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को सिरसी गांव के आगे परशहर पूर्वी गांव की तरफ जाने वाले रास्ता से पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें