संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल को पिता ने थाना धर्मसिंहवा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही वहीदुद्दीन उर्फ वहीद बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने 26 अप्रैल को मेहदूपार चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जहां से उसे जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद