फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर बेटे को बेचने का लगाया आरोप, हत्या का शक जताया

Fri, 07 Aug 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के घायपोखरा गांव का मामला
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
- बेटे का अंग बेचने का भी लगाया था आरोप
महुली। महुली थाना क्षेत्र के घायपोखरा गांव की महिला ने नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके बाद रहस्यमय तरीके से गायब होने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी ने लालच में उसके बेटे को बेच दिया और उसकी हत्या कर शव के अंगों की तस्करी कर दी। कोर्ट के प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, घायपोखरा गांव निवासी रीना देवी ने बताया कि गांव का अमित कुमार विश्वकर्मा 26 जनवरी 2026 को उसके नाबालिग बेटे सोनू को बिना परिवार की अनुमति के बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में जानकारी मिली कि वह उसे सिद्धार्थनगर लेकर गया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि परिवार के लोगों ने फोन पर बेटे को वापस लाने की बात कही तो आरोपी ने बताया कि सोनू उसके साथ है और काम सीख रहा है। उसने 5 मार्च तक घर लौटाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद आरोपी ने एक मार्च को फोन कर बताया कि सुबह करीब पांच बजे सोनू कहीं लापता हो गया है।
पीड़िता के अनुसार, उसका पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की लेकिन बेटे का कोई पता नहीं चल सका। महिला ने न्यायालय में बताया कि आरोपी ने उसके बेटे को गायब किया है और पैसों के लालच में उसे बेच दिया या उसकी हत्या कर उसके अंग बेच दिए।
महिला का कहना है कि उसने पहले महुली थाने और बाद में पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी-प्रथम न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें