धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव के पास स्थित पोखरे में शुक्रवार की सुबह गांव वालों ने एक नर-कंकाल देखा। लोगों ने शोर मचाया तो वहां तमाम लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों का कहना है कि पोखरे में इस समय पानी न के बराबर है। कीचड़ में एक व्यक्ति का सिर दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। यह कंकाल पोखरे में कैसे आया, किसका है इन सब बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद