फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांवों में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया।
पुलिस कर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांशीराम आवास, कौवाठोर और जिला अस्पताल, महिला थाना क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास, महुली थाना क्षेत्र के टिकुईकोल, धनघटा थाना क्षेत्र के मदरा, खैरागढ़ और उमरिया, मेंहदावल थाना क्षेत्र के अंजाहिया बाजार, बखिरा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद और मंगल बाजार तथा धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गौरीराई, बेलराई और मंझरिया लाला गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना शासन और पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें