फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों को आसानी से उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता

Wed, 23 Aug 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला कृषि अधिकारी ने रेट व स्टाॅक का विवरण लिखने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि जनपद के कृषकों को उनकी जोत बही के अनुसार उर्वरकों की सुगमता पूर्वक निर्धारित दरों में उपलब्ध कराना कृषि विभाग की प्राथमिकता है। उर्वरक बिक्री केंद्रों के रेटबोर्ड में उर्वरकों के अधिकतम विक्रय मूल्य व केंद्रों में उपलब्ध स्टाॅक का विवरण लिखा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उर्वरक बिक्री केंद्रों के निरीक्षण के समय यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कुछ उर्वरक बिक्री केंद्रों के स्टाॅक बोर्ड पर उर्वरकों के रेट चाक द्वारा लिखे होने के कारण पढ़ने योग्य नहीं होता है, जिससे कारण किसान भ्रमित होते हैं। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया कि अपने उर्वरक बिक्री केंद्र में स्थित रेट बोर्ड पर उर्वरकों की अधिकतम बिक्री दरें पेंट से लिखते हुए ऐसे स्थान पर प्रदर्शित किया जाए जहां कृषकों के द्वारा आसानी से उर्वरकों के मूल्यों की जानकारी हो सके। इस कार्य को अधिकतम तीन दिवस में पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें