संतकबीरनगर। विकास भवन के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कृषि विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जनपदस्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओें ने मोटे अनाज को भोजन का हिस्सा बनाने की जरूरत बताई।
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि मोटे अनाज को अपने भोजन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। लोहे की कढ़ाई और लोहे के तवे पर बनी रोटी खाने से शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति होती है एवं मोटे अनाज का व्यापक प्रयोग करने से अन्य तरह की सभी बीमारियां नियंत्रित होती हैं
कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि यह अनाज मोटा जरूर है लेकिन इसके बीज बहुत छोटे होते हैं। पहले लोग इसी का उपयोग करते थे। मोटा अनाज खाने से हमें स्वास्थ्य के संबंध में कोई दिक्कत नहीं आती है। श्री अन्न को भोजन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।