फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सहयोग से विद्यालय को बनाएं निपुण : आशीष

Wed, 26 Apr 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक बुधवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शिक्षकों को टीम भावना एवं आपसी सहयोग से विद्यालय को निपुण बनाने के निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने निपुण बच्चों की सूची विद्यालयवार बनाने, संदर्शिका का इस्तेमाल करने, नियमित शिक्षक डायरी भरने, शिक्षक संदर्शिका, पाठ योजना, निपुण तालिका कक्षा में चस्पा करने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीईओ आशीष सिंह ने कहा कि विद्यालय की समुचित सफाई व्यवस्था हो। कंपोजिट ग्रांट के उपभोग एवं कंपोजिट ग्रांट से खरीदी गई सामग्री विद्यालय पर रखें। मल्टीपल हैंडवॉश अवश्य बनवा लें। नवीन नामांकन, स्कूल चलो अभियान के लिए घर-घर अभिभावक से संपर्क करें।
हाउस होल्ड सर्वे में कोई भी बच्चा स्कूल की शिक्षा से वंचित न रहे। इस दौरान जफीर अली, मो आजम, शोएब अख्तर, फूल चंद, बैरागी, राम निहौर, विकास श्रीवास्तव, इरफान खान, महिपाल, सुहेल अहमद, असरारुल हक, अशरफ अली, कविता तिवारी, उर्मिला सिंह, मनोज कुमार अनिल, अंजली पांडेय, मंजू सिंह, गुलबहार अहमद अंसारी, राम राज, इंद्र जीत यादव, अश्विनी चौधरी, परमात्मा पाठक, सच्चिदानंद, बालकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें