फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें : एडीएम

Fri, 21 Mar 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में गर्मी के मौसम में हीट वेव से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पहले से ही सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि गर्मी के मौसम में हीट वेव/लू से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए। गर्मी के मौसम में सुरक्षात्मक उपायों का उचित प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गर्मी के मौसम में अधिक तापमान रहने के साथ ही हीट वेव चलने की संभावना है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को हीट वेव से बचाव के लिए विभागवार दायित्व के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि जिला आपदा प्रबंधन की ओर से जारी एडवाइजरी में लू से बचाव के उपाय, लक्षण व उपचार आदि के बारे में बताया गया है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। जहां तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूरज के ताप से बचें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छाछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी या आम का पना इत्यादि का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि अभी आगे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा, इसलिए गर्मी से बचाव के लिए विभिन्न उपायों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम न्यायिक चंद्रेश सिंह, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, एसडीएम धनघटा अरुण कुमार, एसडीएम सुनील कुमार, प्रशिक्षु एसडीएम आतिश कुमार सिंह, एसडीएम जनार्दन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें